सपा का गुंडाराज जनता दोबारा प्रदेश में नहीं चाहती: केशव प्रसाद
03-Nov-2024 08:14 PM 6242
प्रयागराज,03 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश कें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी के शासनकाल में गुण्डाराज से पीड़ित जनता दोबारा सूबे में उसकी सरकार की मौजूदगी नहीं चाहती। भारतीय जनता पार्टी (गंगापार) के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तरीय सहसों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता नहीं चाहती है कि फिर से सपा की गुंडाराज सरकार का शासन हो। सपा के शासन में गुण्डा, माफिया, दंगाइयों का ही बोलबाला था जिससे लोग परेशान थे। आज सभी दंगाई, माफिया, गुण्डा या तो सुधर गये या जेल में हैं। इनके आका जेल में या फिर परमात्मा के पास चले गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^