सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितंबर को लखनऊ में होगा
15-Sep-2022 11:03 PM 7560
लखनऊ, 15 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मुख्य विनक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होगा। इसके एक दिन पहले 28 सितंबर को राज्य सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सपा की ओर से गुरुवार को जारी बयान में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हवाले से यह जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार राष्ट्रीय और राज्य सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संगठनात्मक चुनावों को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव को सौंपी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^