सपनो की दुनिया में जी रही है सपा: भूपेन्द्र चौधरी
25-Apr-2023 09:25 PM 2618
लखनऊ 25 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सपनों की दुनिया में जी रही हैं जबकि जनता 2017 में ही सपा का सपना तोड़ चुकी है। श्री चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सपा को जनता सत्ता से बेदखल भी कर चुकी है। सपनों की दुनिया में जी रही सपा अब भी नहीं समझ पा रही है कि प्रदेश की जनता उनके खिलाफ वोट करेगी जबकि भाजपा मोदी-योगी के नेतृत्व में निकाय चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर विकास को और अधिक रफ्तार देने का काम करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^