सरकार बदलो बिहार बदलो के नारे के साथ राज्य की समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस: पवन खेड़ा
24-Mar-2025 12:31 AM 6003
पटना, 23 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने रविवार को कहा कि पार्टी ‘सरकार बदलो बिहार बदलो’ के नारे के साथ राज्य की समस्याओं का समाधान करेगी। श्री खेड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों का जनक है। आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि है, कल बिहार ने अपने स्थापना की 113 वीं वर्षगांठ मनाई लेकिन पिछले 20 वर्षों में बिहार के साथ कैसा धोखा हुआ। बिहार के लोग पलायन को मजबूर हैं। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन उसकी उपयोगिता नहीं है। अभी हाल में कैग की रिपोर्ट आई लेकिन उसकी चर्चा तो ना संसद में हो रही है और ना ही विधानसभा में और टीवी पर भी होने नहीं दी जाती तो हमने यहां आपके समक्ष लाने की कोशिश की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^