सरकार का लक्ष्य राज्य का संतुलित व समान विकासः सिंह
17-Dec-2023 11:53 PM 5885
सोलन, 17 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल के लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का संतुलित एवं एक समान विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। श्री सिंह रविवार को सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का विकास बिना किसी भेद-भाव के करने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के मध्य प्रदेश में समुचित विकास करने के लिए यथोचित प्रयास किए जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^