सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी :सुदेश कुमार महतो
23-Jul-2023 11:07 PM 6707
रांची, 23 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार की यह उपलब्धि है कि सरकार ने तंत्र की परिभाषा को बदल दिया और तंत्र का आचरण और व्यवहार बदल गया। पलामू स्थित टाउन हॉल में आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि सेवक की जगह शोषक का रूप धारण कर बैठा है तंत्र। सरकार के पास शिक्षा और रोजगार का कोई रोडमैप नहीं। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी हो गए हैं। विकास के मानक में हम पिछड़ते जा रहे हैं, अधिकतर लोग अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। राज्य के संसाधनों का दोहन हो रहा है और लोगों को अपने ही जमीन से बेदखल करने की मुहिम चल पड़ी है। कमजोर शासक ने झारखंड में अफसरों का आचरण भी बदल कर रख दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^