सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाया जाए : गौतम
14-Oct-2022 11:09 PM 5024
कुशीनगर, 14 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयालक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को यहां विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को आयोजित गांव गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करके ही लागू किया जाये। बैठक में गौतम नेे खंड विकास अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारीगण गांव में ग्राम विकास अधिकारियों पर नजर रखें तथा उन्हें सौपें गए कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। मंत्री ने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाया जाए। गांव के लोगों से जुड़ाव बना रहे। ग्राम पंचायत भवन जहां-जहां बने हैं सब पर सरकारी योजनाओं को लिखा जाये। सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाये जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^