सरकार को सुव्यवस्था, गति सीमा पर सख्त नियम बनाने की जरूरत हैः पाटिल
01-Jul-2023 01:32 PM 2949
मुंबई, 01 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि समृद्धि एक्सप्रेस राजमार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं एक प्रमुख मुद्दा बन गई हैं, जिससे सरकार को सुव्यवस्था और गति सीमा पर सख्त नियम बनाने की जरूरत है। श्री पाटिल ने अपने बयान में कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि समृद्धि राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई।' श्री पाटिल ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा राकांपा परिवार दुखी है। उन्होंने कहा कि सरकार को घायलों के उचित इलाज के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^