सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन दिशानिर्देशों को संशोधित किया
01-Jul-2023 06:35 PM 8620
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता ) सरकार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पैदा हुई धान की पराली की स्थानीय स्थिति से अलग एक कुशल प्रबंधन को सक्षम करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन दिशानिर्देशों को संशोधित किया है। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार धान-पराली आपूर्ति श्रृंखला के लिए लाभार्थी/संग्रहकर्ता (किसान, ग्रामीण उद्यमी, किसानों की सहकारी समितियां, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और पंचायतें) और धान-पराली का उपयोग करने वाले उद्योगों के बीच द्विपक्षीय समझौते के तहत तकनीकी-वाणिज्यिक पायलट परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^