सरकार ने सीएमआरएल ठेका में स्टालिन पर रिश्वत लेते के आरोप को किया खारिज
15-Apr-2023 09:27 PM 8814
चेन्नई, 15 अप्रैल (संवाददाता) तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर दो शेल कंपनियों से 200 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप पर सफाई दी है और आरोप को 'गलत', 'झूठा', भ्रमित करने वाला और 'तथ्यात्मक रूप से गलत' करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के.अन्नामलाई द्वारा श्री स्टालिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद सरकार की ओर से बयान आया है। श्री अन्नामलाई ने आरोप लगाया था कि चेन्नई मेट्रो रेल का ठेका अमेरिका स्थित एल्सटॉम को देने में दो शेल कंपनियों से 200 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गयी है। इस आरोप राज्य सरकार ने आज रात 'गलत', 'झूठा', भ्रमित करने वाला और 'तथ्यात्मक रूप से गलत' करार दिया और इसे पूरी तरह से नकार दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^