सरकार पर जब तक लालू का साया, निवेशक जल्दी नहीं आयेंगे बिहार - सुशील
13-Dec-2023 10:56 PM 2933
पटना 13 दिसम्बर (संवाददाता) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जब-तक श्री लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव सत्ता के केंद्र में रहेंगे, तब तक उनके डरावने 15 साल की याद कर कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। श्री मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि श्री नीतीश कुमार के आश्वसन पर किसी को भरोसा नहीं है। बिहार में पहले भी दो बार इंवेस्टर्स मीट हो चुका है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और वामदल जिस उद्यमी गौतम अडाणी को दिन-रात कोसते रहते हैं, उन्हें महागठबंधन सरकार रेड कार्पेट वेलकम दे रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^