सरकारी कार्यालयों में मनाया गया ‘सद्भावना दिवस’
18-Aug-2023 05:54 PM 7463
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (संवाददाता) देश के सभी सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को सद्भावना दिवस के मौके पर ‘ सद्भावना शपथ ’ कार्यक्रम आयोजित किये गये। देश में हर वर्ष 20 अगस्त को ‘सद्भावना दिवस’ मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 20 अगस्त रविवार को पड़ने के कारण ‘सद्भावना शपथ’ कार्यक्रम शुक्रवार को ही सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित किये गये। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे यहां अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सम्मेलन कक्ष में ‘सद्भावना शपथ’ ली। यह दिवस सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने, हिंसा त्यागने तथा लोगों के बीच सद्भावना बनाए रखने के लिए मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^