सरकारी स्कूल के बच्चों की अलग से बनायेंगे मेरिट लिस्ट-शिवराज
23-Feb-2023 10:17 PM 4631
उज्जैन, 23 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम जनता की जिन्दगी बदलने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में एक परिवार की तरह सरकार चलाने के प्रयास जारी हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर गरीब और किसानों की सहायता की जा रही है। श्री चौहान आज उज्जैन जिले के महिदपुर नगर में विकास यात्रा में शामिल हुए और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में स्व-रोजगार के लिए ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं के लिये लाड़ली बहना योजना बनाकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्म-निर्भर बनाया जायेगा। युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ बड़े पैमाने पर स्व-रोजगार से जोड़ने आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। आज प्रदेश के 13 लाख से अधिक युवाओं और महिलाओं को स्व-रोजगार के लिये 9,868 करोड़ रूपये के ऋण वितरित किये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^