सरमा ने कांग्रेस की तुलना जिन्ना की मुस्लिम लीग से की
11-Nov-2023 10:39 PM 1932
गुवाहाटी, 11 नवंबर (संवाददाता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले ‘अल्पसंख्यक घोषणा’ लाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और उसकी तुलना मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग से की। श्री सरमा ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर सिलसिलेवार ट्वीट में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक धर्म के वोट बैंक पर कब्जा करने की कोशिश में इतने नीचे गिर गई है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कभी सोच भी नहीं सकता था कि कांग्रेस एक धर्म के वोट बैंक पर कब्जा करने की कोशिश में इतना नीचे गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष के लिए घोषणापत्र लाकर, कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग के विजन को पूरा कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^