सरसों और वनस्पति तेल महंगा
25-Feb-2025 09:21 PM 9667
नई दिल्ली 25 फरवरी (संवाददाता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव बढ़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल और वनस्पति तेल महंगा हो गया वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा नौ रिंगिट फिसलकर 4722 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.35 सेंट की तेजी के साथ 46.65 सेंट प्रति पौंड बोला गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^