सरिस्का अभयारण्य में ईको ट्यूरिज्म की अपार संभावना - यादव
19-Mar-2022 09:58 PM 5502
अलवर 19 मार्च (AGENCY) केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ,भूपेन्द्र यादव ने कहा कि सरिस्का अभयारण्य में ईको ट्यूरिज्म को बढावा देने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। श्री यादव ने आज सरिस्का अभयारण्य में पहुंचकर सरिस्का अभयारण्य के संबंध में वन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरिस्का अभयारण्य एनसीआर क्षेत्र में स्थित है जिसमें ईको ट्यूरिज्म की अपार संभावनाए हैं, इसको विश्व पटल पर ले जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभयारण्य की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए वन विभाग स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित करें। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सरिस्का अभयारण्य के विकास के लिए नटनी के बारा से थेक्यू बोर्ड तक एलीवेटेड रोड, पाण्डुपोल मंदिर के टै्रकिंक कंट्रोल, ग्रास बैण्ड डवलपमेंट, रिलोकेशन के लिए राशि के इत्यादि प्रस्ताव वन मंत्री को प्रस्तुत किए गए जिस पर वन मंत्री ने कहा कि इन पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान सरिस्का के फील्ड डायरेक्टर आर.एन मीना ने सरिस्का पर प्रजेन्टेशन दिया। इसके पश्चात श्री यादव द्वारा सरिस्का का भ्रमण किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^