सशस्त्र पुलिस बलों के लिए हवाई यात्रा बंद नहीं की गई
08-Apr-2022 09:13 PM 3026
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (AGENCY) सरकार ने आज स्पष्ट किया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए हवाई यात्रा बंद नहीं की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन जवानों के आवागमन के लिए हवाई यात्रा की सुविधा जुलाई 2010 से जारी है। वक्तव्य में कहा गया है कि एयर इंडिया के निजीकरण के बाद सीमा सुरक्षा बल द्वारा टेंडर को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया द्वारा इस सेवा को जारी रखने के बारे में पहले ही मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित टेंडर को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश जारी किए जाने हैं। मंत्रालय ने कहा है कि हवाई यात्रा से संबंधित बकाया का भुगतान भी नियमों के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को यह मामला उठाते हुए कहा था कि सरकार ने केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों के लिए हवाई सेवा की सुविधा को बंद कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^