स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों से करें जन-कल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
18-Feb-2025 12:00 AM 822

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। नगरीय निकाय और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों का उपयोग करते हुए जन-कल्याण के कार्य बेहतर रूप से कर रहे है। हाल ही मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान की सफलता इस बात का बेहतर उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकाय राज्य सरकार की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करें। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने यह सब मिलकर प्रयास करें, आय के स्रोत बढ़ाएं। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे तो विकास को और नई गति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर आवासीय योजनाएं भी बनाकर क्रियान्वित कर सकती हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^