विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
सत्ता में आने पर उस राज्य को आलाकमान के लिए एटीएम बना देती है कांग्रेस : शर्मा
Zuber Ansari
India
14-Oct-2023 04:13 PM
6583
भोपाल, 14 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लाेकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अगर किसी भी प्रदेश में गलती से भी सत्ता में आ जाती है तो उस राज्य को अपने आलाकमान के लिए एटीएम बना देती है। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता के परिसरों पर आयकर विभाग के छापों का संदर्भ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अगर गलती से किसी प्रदेश में सत्ता में आती है तो वो उस प्रदेश को एटीएम बना देती है। कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं के यहां छापे में करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। इसका उपयोग कांग्रेस चार प्रदेशों में चुनाव में करने वाली थी। उन्होंने कहा कि जिस अंबिकापति के यहां छापे पड़े हैं, ये वही व्यक्ति है, जिसने कर्नाटक में तत्कालीन भाजपा सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का झूठा आरोप लगाया था। उसी के घर से कांग्रेस का पैसा बरामद हुआ है। इससे पता चल गया है कि कौन कमीशनखोर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गलती से भी अगर सत्ता में आ जाती है तो एक परिवार के इशारे पर उस राज्य का दोहन करती रहती है। 15 महीने की मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में राज्य को भी भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया गया था। कांग्रेस गरीबों की कमाई लूट कर अपने आलाकमान के दरबार में पहुंचाती है। तत्कालीन कमलनाथ सरकार में 281 करोड़ रुपए की राशि श्री कमलनाथ के दो सहायकों के यहां पकड़ी गई और वो पैसा ऊपर तक गया। अब ऐसी ही लूट दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर कांग्रेस कर्नाटक में कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस के समर्थन से चल रही सरकार में मुख्यमंत्री तक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार घोटाले हो रहे हैं और राजस्थान में 'लाल डायरी' के नाम से स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घबरा रहे हैं।...////...
«
भाजपा को विपक्ष में बैठा कर कांग्रेस काे काम करने का मौका देने वाली है जनता : कमलनाथ
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
भोपाल
मध्य प्रदेश
»
सावधान रहें बहनें, 'लाड़ली बहना योजना' बंद करने की तैयारी में है कांग्रेस : शिवराज
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
satta-men-aane-par-us-raajy-ko-aalaakamaan-ke-lie-eteeem-bana-detee-hai-kaangres-sharamaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/satta-men-aane-par-us-raajy-ko-aalaakamaan-ke-lie-eteeem-bana-detee-hai-kaangres-sharamaa
PAGETOP:
ERROR: