स्वामी विवेकानन्द जयंती पर राज्यपाल श्री पटेल ने किया नमन
13-Jan-2025 12:00 AM 552

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर उनको नमन किया। उन्होंने युवा तेज और ओज के प्रतीक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^