स्वामी विवेकानन्द जी से आत्म उन्नति और राष्ट्र निर्माण की सीख ले युवा : श्री मंगुभाई पटेल
09-Aug-2024 12:00 AM 783

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि युवा स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों और साहित्य को जरूर पढ़े। स्वामी जी से आत्म उन्नति और राष्ट्र निर्माण की सीख ले। प्रत्येक देशवासी स्वामी जी की आशा और अपेक्षा के अनुरूप अपने कार्यों का आकलन करे और राष्ट्र हित में योगदान दे। राज्यपाल श्री पटेल कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा आयोजित "स्वामी विवेकानन्द जी की दृष्टि में विकसित भारत" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कला, संस्कृति और कौशल विकास के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए फाउंडेशन की सराहना की। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हम सबकी अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। युवाओं को स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखना चाहिए। स्वामी जी के आदर्शों और आव्हान का अनुसरण करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के हित में करे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^