स्वामी विवेकानंद के विचार मात्र से ही राष्ट्र भक्ति और युवा शक्ति की होती है अनुभूति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Jan-2025 12:00 AM 525

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युग प्रवर्तक, युग प्रणेता और चिर युवा स्वामी विवेकानंद के विचार मात्र से ही राष्ट्र भक्ति और युवा शक्ति की अनुभूति होती है। स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति, सभ्यता और भारतीय दर्शन को जिस प्रकार विश्व में स्थापित किया वह आज भी हम भारतीयों को गौरवान्वित करता है। उनका "उठो-जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो" का संदेश परमात्मा द्वारा व्यक्ति को प्रदान किए गए असीम ऊर्जा के भण्डार का अनुभव कराकर अपने स्वप्न और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्राण-प्रण से प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप स्वामी विवेकानंद की भविष्य वाणी कि "21 वीं सदी भारत की होगी" को हम चरितार्थ होते हुए देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^