सवोत्तम कानून, गुप्त सूचनाएं और संसाधन सुरक्षा को करते है सुनिश्चित: गुटेरेस
06-Sep-2023 12:26 PM 3577
जिनेवा 06 सितंबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को शांति, सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस बलोें की सराहना करते हुए कहा कि बल सर्वोत्तम विधियों, गुप्त सूचनाओं और संसाधनों को साझा कर अपराधों को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की हमारी सामूहिक क्षमता बढ़ाते है। श्री गुटेरेस ने आज यहां सात सितंबर को मनाये जाने वाले प्रथम ‘अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस’ पर कहा कि पुलिस सहयोग के मूल सिद्धांत जवाबदेही, पारिर्शतता और विविधता का समन्ना मानव अधिकारों में केन्द्रित सामाजिक अनुबंध को नया रूप देेने के लिए आवश्यक हैं। जनसम्पर्क और स्थानीय समाधानों प्रधानता देने वाली पुलिस व्यवस्था विश्वास और सुरक्षा बढ़ाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहाकि महिलाओं की भागीदारी से सबके लिए न्याय अधिक सुगम हो जाता है। उन्होंने कहाकि पुलिस में उस समाज की विविधता की झलक होनी चाहिए जिसकी वह सेवा करती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, सदस्यों देशों को यह सुनिश्चित करने में मदद करता है नेतृव सहित पुलिस बलों केे क्रियाकलापो में महिलाओं को बराबर की भागीदारी मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^