सेब के गिरते दामों को लेकर प्रियंका ने अदाणी पर उठाए सवाल
06-Sep-2023 08:39 PM 5623
शिमला, 06 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के बागवानों के समर्थन में उतरीं और सेब के गिरते दाम को लेकर अदाणी कंपनी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में श्रीमती वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लूट रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिकने का आरोप भी लगाया। सेब के गिरते दामों से परेशान बागवानों के समर्थन में लिखी गई यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। पोस्ट के माध्यम से अदाणी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को भी घेरा है। उन्होंने पोस्ट किया कि आपदा के इस कठिन दौर में जहां प्रदेश के बागवानों पर पहले से ही परेशानियों का पहाड़ टूट रहा था, प्रधानमंत्री के मित्र अदाणी उनकी परेशानियों को क्यों बढ़ा रहे हैं। अदाणी के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले से एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं। आपदा के समय ऐसा करना शर्मनाक है। जहां हिमाचल के किसानों और बागवानों को मदद की जरूरत है, वहां उन्हें तोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री इस लूट को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे? बता दें कि अदाणी कंपनी पर बागवान पिछले कई सालों से सेब के मार्केट रेट गिराने के आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी अदाणी ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में रेट ओपन किए। जिस दिन अदाणी ने सेब के रेट दिए, उस दिन तक हिमाचल की मंडियों में प्रीमियम सेब 140 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। बावजूद इसके अदाणी ने अधिकतम 96 रुपये का रेट ओपन किया। इसके बाद बागवानों ने अदाणी का जबरदस्त विरोध किया। तब जाकर अदाणी ने दो बार सेब खरीद के रेट जरूर बढ़ाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^