सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह के शहीद होने पर नीतीश मर्माहत
22-Jun-2022 10:24 PM 8876
पटना 22 जून (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के पाटधरा रिजर्व फाॅरेस्ट में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने बुधवार को यहां बिहार के रोहतास जिला के दनवार क्षेत्र के रहनेवाले सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^