सीएआईटी,एडीएसईआई मिलकर पांच लाख महिलाओं को बनाएंगे सशक्त
08-Mar-2025 08:42 PM 10441
नयी दिल्ली, 08 मार्च (संवाददाता) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडिया (एडीएसईआई) के साथ मिलकर शनिवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक भव्य राष्ट्रीय महिला उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन किया। इस विशाल आयोजन में 10,000 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया, जो सामान्य परिवारों से आती हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री धामी ने सीएआईटी और एडीएसईआई की पहल की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^