सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए जाए: मंत्री
14-May-2025 10:42 PM 2201
जम्मू, 14 मई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के जल शक्ति, वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहने वाले लोगों के लिए अनिवार्य ताैर पर बंकरों की आवश्यकता की वकालत की है, ताकि इन क्षेत्रों में अनियमित गोलाबारी से नागरिकों की रक्षा की जा सके। श्री राणा ने बुधवार को यहां जोर देकर कहा कि अनिवार्य बंकरों के प्रावधान से नियंत्रण रेखा के पास इन संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने लगातार आज दूसरे दिन मेंढर में विभिन्न गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संपत्ति तथा पशुधन को हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने हाल की पाकिस्तानी गोलाबारी की घटनाओं से प्रभावित पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति भी व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^