सीओपी 28 में शामि नहीं होंगे पोप फ्रांसिस, रद्द की दुबई की यात्रा
29-Nov-2023 10:46 AM 5266
वेटिकन सिटी, 29 नवंबर (संवाददाता) पोप फ्रांसिस ने बीमारी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी28) के लिए दुबई की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने पोप से कहा है कि वह आने वाले दिनों में दुबई की यात्रा को न करें... पोप फ्रांसिस ने बड़े अफसोस के साथ डॉक्टरों के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और यात्रा गई रद्द कर दिया गया।” उल्लेखनीय है कि दुबई में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक सीओपी28 का सम्मेलन होगा। वार्षिक सीओपी28 कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को संबोधित करने पर केंद्रित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^