सीरिया में इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
22-Jan-2023 04:24 PM 1579
काहिरा 22 जनवरी (संवाददाता) सीरिया के अलेप्पो शहर में रविवार को एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने से एक बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। सीरियाई ब्रॉडकास्टर शाम एफएम ने बताया कि यह घटना शेख मकसूद के पास में हुई। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 से अधिक लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। दमकलकर्मी और नागरिक सुरक्षा बल घटनास्थल पर बचाव का काम कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टर के मुताबिक इमारत के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^