सीतारमण ने कोप 30 अमेजनिया के अध्यक्ष से की भेंट
19-Mar-2025 11:15 PM 9211
नयी दिल्ली 19 मार्च (संवाददाता) वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां 2025 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप 30 अमेजनिया के अध्यक्ष और भारत में ब्राजील के पूर्व राजदूत आंद्रे अरन्हा कोरेआ डो लागो से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी की दिशा में जी 20 इंडिया एमडीबी रोडमैप पर काम में ब्राजील के नेतृत्व की सराहना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^