सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगी भारतीय लड़कियां
02-Oct-2023 06:48 PM 7621
हांगझाउ, 2 अक्टूबर (संवाददाता) 19वें एशियाई खेल हांगझाउ 2022 में अपने आखिरी पूल ए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को हांगकांग चीन के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत के बाद भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहता है जबकि हांगकांग चीन अपनी पहली जीत की तलाश में है। इस टूर्नामेंट में भारत का सफर प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर पर 13-0 की शानदार जीत के साथ की, इसके बाद मलेशिया के खिलाफ 6-0 की शानदार जीत हासिल की। अपने तीसरे मैच में उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए कोरिया के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रा खेला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^