सेना में बने ‘अहीर रेजिमेंट’
11-Feb-2022 09:26 PM 6812
नयी दिल्ली 11 फरवरी (AGENCY) देश की सुरक्षा के लिए अहीर समाज के लोगों ने समय समय पर कुर्बान दी है इसलिए इस समाज को सम्मानित करने के लिए सेना में ‘अहीर रेजिमेंट’ बनाई जानी चाहिए। लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के श्याम सिंह यादव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में राजपूताना, गोरखा, सिख आदि समुदायों के नाम पर सेना में रेजिमेंट के नाम है। अहीर समाज में भी कई वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज अहीरों की वीरता से घबराते थे इसलिए उन्होंने चिढ़ करके अपने शासनकाल के दौरान अहीरों के लिए अलग से सेना में रेजिमेंट की स्थापना नहीं की। श्री यादव ने कहा कि अहीर समुदाय के लोगों ने आजादी की बाद भी सभी युद्धों के साथ ही संसद पर हमले जैसी स्थिति में भी कुर्बानी दी है इसलिए सेना में अहीरों के नाम पर अलग से रेजिमेंट स्थापित की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^