सेनेगल में सड़क हादसा , 40 लोगों की मौत
08-Jan-2023 08:38 PM 2513
डकार 08 जनवरी (संवाददाता) पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के केफरीन में दो बसों की भिडंत से करीब 40 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 100 लोग घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डकार से केडौगौ से जा रही बस आगे की एक अन्य बस से टकरा गयी जिससे यह हादसा हुआ। सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने 09 जनवरी से तीन दिन के शोक की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^