सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी :हेमन्त सोरेन
23-May-2022 09:40 PM 4957
रांची, 23 मई (AGENCY) झारखंड में सरकारी विद्यालयों की अब अलग पहचान बनेगी और ये विद्यालय शिक्षा के उत्कृष्ट और बेहतरीन केंद्र होंगे । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मॉडल स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय , जगन्नाथपुर, धुर्वा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के क्रम में कहा कि यहां बच्चों की गुणवत्ता युक्त पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इन विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के साथ पढ़ाई से संबंधित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसी संकल्प के साथ सरकारी विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का सरकार ने संकल्प ले रखा है। ये विद्यालय हर लिहाज से निजी विद्यालयों को टक्कर देते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सिर्फ एक विद्यालय नहीं होगा। यहां बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी। इसी सोच के साथ सरकार ने पूरे राज्य में कई सरकारी विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में बनाने का निर्णय लिया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 405 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इनमें पहले चरण में 80 विद्यालयों के कायाकल्प का काम शुरू हो चुका है ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^