सेवा ही धर्म और सेवा ही कर्म के सिद्धांत पर कार्य कर रही राज्य सरकार-गहलोत
06-Oct-2023 08:24 PM 7739
जयपुर,06 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोवंश का हमारी संस्कृति और समाज में प्राचीन काल से महत्व बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार सेवा ही धर्म और सेवा ही कर्म के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। श्री गहलोत शुक्रवार को यहां मानसरोवर में गो सेवा समिति द्वारा आयोजित गो सेवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए गोपालन विभाग बनाया और राजस्थान गोसेवा आयोग का पुनर्गठन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं की स्थापना, सहायता और विकास में हर सम्भव सहयोग किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^