सेवन स्टार और फाइव स्टार आफिस बनाने में जुटी भाजपा : शिवपाल
21-Dec-2023 09:16 PM 4277
इटावा, 21 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तंज कसते हुये कहा कि पिछले नौ साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में अपने सेवन स्टार और फाइव स्टार आफिस बनाने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस 60 साल में अपने आफिस तक नही खोल पाई। इटावा मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद की ओर से ऐतिहासिक पक्का तालाब पर आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर श्री यादव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल में अपने आफिस सेवन स्टार और फाइव स्टार बना लिए है। दिल्ली आफिस में सेवन स्टार और जिलों में फाइव स्टार आफिस बनाए गए है। देश में कांग्रेस ने 60 साल राज किया है लेकिन भाजपा की तरह कांग्रेस अपने आफिस तक नही खोल पाई जबकि भाजपा ने मात्र 9 साल में ऐसा कमाल कर दिया है, इसको क्या कहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^