शाह का किशनगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
07-Nov-2023 09:47 PM 9059
अजमेर 07 नवंबर ( वार्ता ) राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज अजमेर संभाग में तीन चुनावी सभा एवं एक चौपाल सभा के बाद लौटते समय अजमेर के किशनगढ़ में भव्य स्वागत किया गया । श्री शाह के दिल्ली जाने से पहले किशनगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हजूम ने फूल मालाओं एवं गुलदस्तों की झड़ी लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^