विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
शाह की पाठशाला में भाजपा नेताओं को मिले मिशन 2024 के टिप्स
Zuber Ansari
India
31-Jul-2022 10:57 PM
1799
पटना 31 जुलाई (AGENCY) गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पाठशाला में आज पार्टी के सभी सांसदों और बिहार विधानमंडल सदस्यों को मिशन 2024 का टिप्स दिया गया। भाजपा संयुक्त मोर्चा की पहली बार हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में श्री शाह की पाठशाला पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रात तक चली। इस पाठशाला में मुख्य मंच पर श्री शाह और श्री नड्डा के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल तथा दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी उपस्थित रहीं। सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों से एक-एक कर फीडबैक लिया गया। इसके बाद संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से दो दिन पूर्व 28 और 29 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम के दौरान लोगों के साथ किए गए संवाद के साथ ही सरकार की ओर से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर किए गए कार्यों के संबंध में भी जानकारियां ली गई। हर हाल में बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर विशेष बल दिया गया। संगठन को और धारदार किस तरह से बनाया जाए इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। साथ ही इस संकल्प को दोहराया गया कि भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर श्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करेगी। इससे पूर्व आज श्री शाह के पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन पर फूलों का बारिश की गयी। इस दौरान श्री शाह पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते दिखे।...////...
«
बिहार भाजपा को मिला नया टास्क, हर घर पर तिरंगा लहराने की तैयारी
राज्य
»
नीतीश के साथ मजबूती से खड़ी है भाजपा, अगला विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
shaah-kee-paathashaala-men-bhaajapa-netaaon-ko-mile-mishan-2024-ke-tipsa
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/shaah-kee-paathashaala-men-bhaajapa-netaaon-ko-mile-mishan-2024-ke-tipsa
PAGETOP:
ERROR: