शाह ने रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना
29-Jul-2023 09:25 AM 2916
रामेश्वरम (तमिलनाडु), 29 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ  नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह इस द्वीप शहर में श्री रामनाथस्वामी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। श्री शाह के साथ केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन और वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे। श्री शाह ने विशेष प्रार्थनाओं के तहत मंदिर में स्पतिका लिंग की विशेष पूजा भी की। सुरक्षा कारणों से श्री शाह के दौरे के मद्देनजर मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था और उन्हें अन्य द्वारों से प्रवेश की अनुमति दी गई थी। श्री शाह तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^