शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया टीजर रिलीज
08-Aug-2023 11:16 AM 2910
मुंबई, 08 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का नया टीजर रिलीज हो गया है। शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। फिल्म जवान का नया टीजर रिलीज हो गया है।टीजर में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण की झलक देखने को मिल रही है। शाहरुख खान ने जवान का नया टीजर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, बस 30 दिन रह गए है...ये भी गुजर जाएगा...टिक...टिक...। फिल्म जवान 07 सितंबर को रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^