शांति से मनाये नया साल,हुड़दंग किया तो चलेगा डंडा
30-Dec-2024 11:36 PM 2595
लखनऊ 30 दिसंबर (संवाददाता) नव वर्ष का जश्न सड़क पर हुंड़दंग के साथ मनाने की मंशा छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी। सूबे के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के आदेशानुसार पुलिस नव वर्ष का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनायेगी। आदेश में साफ कहा गया है कि नव वर्ष का जश्न मनाने की आड़ में कायदे-कानून तोड़ने वाले नागरिकों को उत्तर प्रदेश की पुलिस अच्छा खासा सबक सिखाएगी। नववर्ष 2025 के अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने खास एडवाइजरी जारी की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^