शासन-सुधार के काम में उत्प्रेरक बने जम्मू-कश्मीर के अधिकारी: डॉ सिंह
27-Nov-2023 06:36 PM 6776
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (संवाददाता) कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएसए) के अधिकारियों से मोदी सरकार के कार्यक्रमों को केंद्र शासित प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान देने और मोदी सरकार के प्रशासनिक सुधार के प्रयासों में ‘ उत्प्रेरक बनने’ का आह्वान किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में विशाल प्राकृतिक संसाधन हैं जो अमृतकाल के दौरान भारत की भविष्य की विकास गाथा को आगे बढ़ाते हुये 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक होंगे। डॉ सिंह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिये फील्ड प्रशासन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के 7वें बैच के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^