शॉटगन विश्व कप : गनीमत ने जीता रजत, दर्शना को कांस्य
23-May-2023 08:45 PM 3973
अल्माती (कज़ाकिस्तान), 23 मई (संवाददाता) गनीमत सेखों और दर्शना राठौड़ ने मंगलवार को महिला स्कीट प्रतियोगिता में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतकर शॉटगन निशानेबाज़ी विश्व कप में अपने अभियान का शानदार अंत किया। भारत की 22 वर्षीय गनीमत खिताबी मुकाबले में पांच अंकों से आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम 10 निशानों पर पिछड़ने के कारण वह कज़ाकिस्तान की आसेम ओरिनबे से 2-1 से हार गयीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^