शहरों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों का सहयोग जरुरी
22-Sep-2023 04:48 PM 5326
नयी दिल्ली 22 सितंबर (संवाददाता) केंंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढ़ांचा मजबूत करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के सहयोग पर बल देते हुए कहा है कि इससे आम जनता को अधिक टिकाऊ, सुदृढ और सुरक्षित परिवेेश मिलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को यहां “स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त योजना विकसित करना” विषय पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में यूएलबी की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा और साथ ही यह निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक किफायती और सुलभ बनाया जा सकेगा। सम्मेलन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^