शहीद अमृता देवी दुनिया में त्याग और बलिदान की मिसाल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15-Sep-2024 12:00 AM 833

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में शहीद अमृता देवी विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण किया। इंदौर के सिटी फॉरेस्ट में 30 लाख रूपये की लागत से शहीद अमृता देवी की प्रतिमा बनायी गई है। आनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद अमृता देवी विश्नोई एवं अन्य के बलिदान को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि शहीद अमृता देवी दुनिया में त्याग और बलिदान की मिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद अमृता देवी और उनकी बेटियों ने वन और पेड़ों को बचाने के लिए हंसते-हंसते अपना बलिदान दिया। उनका यह बलिदान दुनिया में एक अलग पहचान रखता है और दुनिया को बड़ी सीख देता है कि किस प्रकार से पर्यावरण-संरक्षण के लिए 300 साल पहले भी आंदोलन किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद अमृता देवी के पर्यावरण-संरक्षण के बलिदान के लिए समस्त विश्नोई समाज को धन्यवाद अर्पित किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^