शहीदी दिवस पर कोई मातमी बिगुल नहीं बजाया जायेगा : मान
24-Dec-2023 11:47 PM 1937
चंडीगढ़, 24 दिसंबर (संवाददाता) पंजाब सरकार ने 27 दिसंबर को छोटे साहिबज़ादों के शहीदी जोड़ मेल के दौरान मातमी बिगुल बजाने के फ़ैसले को वापस ले लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि दिसंबर का महीना, जिसमें दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, समूची मानवता के लिए शोक का महीना है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी का महान बलिदान विश्व भर के मानवता के इतिहास में बेमिसाल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^