शंघाई सहयोग संगठन के साथ बहुआयामी सहयोग को भारत तत्पर: अनुप्रिया पटेल
29-Sep-2023 08:19 PM 6839
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (संवाददाता) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों व्यापार और वित्त मंत्रियों की इस सप्ताह हुई बैठक में भारत ने कहा कि वह सदस्य देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने और ‘बहुआयामी सहयोग’ को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। किर्गिस्तान की अध्यक्षता में बिश्केक में 27 सितंबर को हुई इस बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्चुअल (वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम) माध्यम से भाग लिया। उन्होंने एससीओ के सदस्य देशों को पारंपरिक चिकित्सा पर विशेषज्ञ कार्य समूह की पहली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जो नवंबर में गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र में आयोजित होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^