शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया
12-Dec-2023 06:52 PM 4040
जयपुर 12 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया हैं। श्री भजन लाल के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद मंगलवार सायं राजभवन में श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने श्री मिश्र को राजस्थान में मुख्मयंत्री के रुप में श्री भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा। राज्यपाल को भाजपा के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने इस दौरान पार्टी के 115 विधायकों को सूची भी प्रस्तुत की। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सायं करीब चार बजे हुई बैठक में सर्वसम्मति से श्री भजनलाल को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद भाजपा के ये नेता राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, श्रीमती दिया कुमारी, श्री प्रेम चंद बैरवा जो दोनों ही उपमुख्यमंत्री होंगे भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^