शर्मा से चौहान की मुलाकात
13-Jul-2024 11:51 PM 8807
जयपुर, 13 जुलाई (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को यहां केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। श्री शर्मा से श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के राज्य बजट में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण के लिए 96 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^