शर्वरी बनीं मिराजियो के नए क्लेक्शन की मॉडेल
17-Oct-2024 03:37 PM 7626
मुंबई, 17 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी हैंडबैग ब्रांड मिराजियो के नये क्लेकशन की मॉडल बनायी गयी है।मशहूर हैंडबैग ब्रांड मिराजियो ने बॉलीवुड स्टार शर्वरी के साथ अपने ए/डब्लू 24 क्लेक्शन का अनावरण किया है। #मेडफॉरमोर कैंपेन सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि उन महिलाओं का उत्सव है जो सीमाओं से परे जाकर उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहती हैं।मिराजियो का यह नया कलेक्शन उन साहसी, आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ऊंचाइयों को छूने और सीमाओं से परे जाने की चाह रखती हैं।शर्वरी ने कहा, मैं मिराजियो के #मेडफॉरमोर कैंपेन का चेहरा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस कैंपेन के पीछे का संदेश मेरे दिल के बेहद करीब है।यह महिलाओं को बड़ा सपना देखने और साधारण से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। मैंने हमेशा यह माना है कि हमें वही पाना चाहिए जो हमारे दिल को जोश से भर देता है, और मिराजियो उसी साहसी भावना को दर्शाता है। इसीलिए यह सहयोग मेरे लिए एक स्वाभाविक फिट की तरह है। हम मिलकर उन महिलाओं का उत्सव मना रहे हैं जो उत्कृष्टता की खोज में निडर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^